फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला कैंट के उपमंडल कार्यालय का बुरा हाल, गंदगी के लगे अंबार

अंबाला छावनी के उपमंडल कार्यालय में 20 से अधिक विभाग अपना कार्य करते हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले इस उप मंडल कार्यालय में लोगों को सफाई व्यवस्था के संबंध में निराशा हाथ लग रही है। आलम यह है कि उप मंडल कार्यालय के किसी भी तल पर आप चले जाएं गंदगी यहां वहां बिखरी मिलती है। इसके साथ ही जानवरों के मल-मूत्र को भी कोई साफ करने वाला नहीं है। वहीं यहां पर शौचालयों की बहुत बुरी स्थिति है। जहां खड़ा होना भी मुश्किल है। शौचालयों की हालत ऐसी है कि उनकी टंकियां तक गायब हैं और वॉशवेसन को भी कचरे से जाम किया हुआ है। इसके साथ ही बेसमेंट का भी बुरा हाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें