फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: सीएम सैनी ने मंत्री अनिल विज से की मुलाकात, जान कुशलक्षेम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार दोपहर को अंबाला छावनी में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। वहीं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री के शास्त्री कॉलोनी आवास पर पहुंचने पर मंत्री अनिल विज के भाई राजिंद्र विज, कपिल विज के अलावा रिटायर विंग कमांडर एसडी विज, गौरव विज, शुभम विज व अन्य परिवार सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब है कि ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के पांव में फ्रेक्चर की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें