फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में पशु तस्करों ने युवक को मारी गोली, टुंडला के पास वारदात; पुलिस समझकर की फायरिंग

अंबाला के पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित टुंडला के पास देर रात दो बजे गौ-तस्करों ने पुलिस की घेराबंदी से घबराकर रास्ते में आ रहे दो युवकों को पुलिस समझकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में गरनाला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (25) की आंख पर गोली लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार सुरक्षित बताया जा रहा है। वहीं, पशु तस्कर थोड़ी दूरी पर एक गाय व भैंस से लदी पिकअप छोड़कर मौके से भाग गए। बताया जाता है कि पिकअप में करीब तीन तस्कर थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें