दुनिया को प्रेम और शांति का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन वीरवार को छावनी में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही छावनी और सिटी की ऐतिहासिक चर्चों में रौनक दिखाई दी। इस दौरान कैरल सांग और विशेष प्रार्थना के साथ प्रभु का गुणगान किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।