जिले के कॉलेजों में गुरुवार को दाखिले के लिए दोबारा पोर्टल खोला गया। इसके बाद मेरिट अनुसार कॉलेजों में दाखिले हुए। कॉलेजों में अभी तक दो मेधा सूची जारी हुई है। इन सूची के जारी होने के बाद भी कॉलेजों में 50 प्रतिशत से ज्यादा सीट खाली पड़ी हैं। इन सीट को भरने के लिए अब कॉलेजों में रोजाना पोर्टल पर आवेदक आवेदन करेंगे। इसके बाद मेरिट बनाकर उसी दिन दाखिला किया जाएगा। इसके साथ ही आवेदक पोर्टल पर ऑनलाइन अपना कोर्स भी बदल सकेंगे। यह विकल्प भी पोर्टल पर किया गया है।