अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहपुर गांव के पास स्थित आसाराम पब्लिक स्कूल के अवैध भवन पर वीरवार को नगर परिषद ने पीला पंजा चला दिया। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अगुवाई में की गई। इस मौके पर नप सचिव राजेश कुमार के साथ पूरी टीम मौजूद रही। यह कार्य पुलिस सुरक्षा में किया गया। नप सचिव ने बताया कि इस संबंध में निर्माण करने वाले व्यक्ति को नोटिस भेज गया था कि वो अवैध निर्माण को खुद ही गिरा दे। इसके लिए उसे नगर परिषद के एक्ट 1963 का हवाला देते हुए विभागीय पत्र जारी किया गया था। इसमें जानकारी दी गई है कि संबंधित व्यक्ति को पहले 28 मार्च और 13 मई को नोटिस देकर अवैध निर्माण को गिराने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन निर्माणकर्ता ने अवैध निर्माण नहीं गिराया बल्कि अवैध निर्माण पर लेंटर डालने की तैयारी कर ली।