अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर वीरवार सुबह करीब 5 बजे चलती ट्रेन से बैग लेकर कूदा यात्री अचानक लड़खड़ाकर गिर गया। हादसे के दौरान यात्री सीधा ट्रेन के नीचे पहिए की तरफ जा रहा था कि अचानक पास से गुजर रहे आरपीएफ कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे अपनी ओर खींच लिया।