जिले के सात केंद्रों पर रविवार को नीट-यूजी परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। कुल 3047 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 107 ने परीक्षा छोड़ी। केंद्रों पर सघन चेकिंग के दौरान छात्राओं के इयररिंग, हेयरपिन और कड़े तक उतरवा लिए गए। दोपहर 2 बजे शुरू हुई परीक्षा में 180 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि जीवविज्ञान और रसायन विज्ञान का पेपर सामान्य रहा, लेकिन भौतिक विज्ञान के प्रश्नों को हल करने में काफी समय लगा। सेल्फ स्टडी करने वाली प्रीति और भारवी ने बताया कि सिलेबस से बाहर कुछ नहीं था, लेकिन प्रश्न काफी उलझावदार थे।