गोरखपुर में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। दिनभर तेज धूप और उमस के बाद शाम करीब 5 बजे तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। सड़कों पर लोग बारिश का आनंद लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह बदलाव आया है।