गोरखपुर में बृहस्पतिवार की सुबह मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर बारिश के बीच लोगों को अपने गंतव्य की ओर जाते देखा गया। यही हाल शहर के अलग अलग हिस्सों का भी था। बृहस्पतिवार की सुबह गोरखपुर में आसमान में बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोग छाता और रेनकोट का सहारा लेते नजर आए। तेज बारिश के कारण बाइक और स्कूटी सवारों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।