तिवारीपुर इलाके के घोसीपुर नाले में गिरकर सोमवार को 10 वर्षीय आफरीन की मौत हो गई थी। बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो गया था। उसका पैर फिसला और नाला खुला होने की वजह से गिर गई। मंगलवार को भी नाले पर स्लैब नहीं रखा गया। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।