सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के फुटबॉल ग्राउंड पर गोरखपुर फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित बी डिवीजन गोरखपुर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आगाज हो गया। लीग का पहला मैच मेजबान सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज और एमजीएफसी की टीमों के बीच खेला गया। उद्घाटन मुकाबले को देखने के लिए ग्राउंड पर बड़ी संख्या में दर्शक और छात्र मौजूद रहे।