राणी सती दादी का 22वां वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन पूरा माहौल भक्ति से सराबोर रहा। सिविल लाइन्स स्थित गोकुल अतिथि भवन में कार्यक्रम दोपहर में शुरू हुआ है। दादी का दरबार फूलों से सजाया गया। दादी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने ज्योति ली। इसके बाद बाहर से आये कलाकारों की ओर से भजन कीर्तन भी किया गया। दादी के भजनों पर श्राद्धलु झूम उठे।