फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे फैली झाड़ियों से दुर्घटना का खतरा

गोपालपुर-माल्हनपार मार्ग पर सड़क किनारे उगी पेड़ों की झाड़ियां अब राहगीरों के लिए खतरा बन गई हैं। कई स्थानों पर झाड़ियां सड़क की एक लेन तक फैल गई हैं, जिससे बड़े वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। रविवार को मार्ग का वीडियो बनाते समय एक ट्रक वहां से गुजर रहा था। सड़क पर फैली पेड़ की शाखाओं से ट्रक का साइड मिरर टकराकर टूट गया। यह घटना इस मार्ग पर बने खतरे की गंभीरता को उजागर करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें