गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों का समापन राम कथा के साथ हुआ। कथा व्यास पीठ से आचार्य शांतनु ने सुनाई। कथा से पहले विधि-विधान से व्यास पीठ की आरती उतारी गई। इसके बाद भगवान राम के भजनों के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने भक्तिभाव से कथा श्रवण किया। कथा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने व्यास पीठ का वंदन कर आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथा सुनी।