रेलवे बस स्टेशन रोड पर परिवहन निगम की बसों के कारण आए दिन सड़क पर जाम की समस्या बनी रह रहती है, जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे स्टेशन से विश्वविद्यालय चौराहे की तरफ खास कर जाने वाले लोगों को रेलवे बस स्टेशन के सामने से अपोजिट लेन से गुजरना पड़ रहा है। सोमवार को रेलवे बस स्टेशन के सामने बाय लाइन में बसें खड़ी रहीं। रेलवे स्टेशन से विश्वविद्यालय जाने वाले लोग दाहिने लेन में होकर गुजरे। इस कारण विश्वविद्यालय चौराहे से रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।