आज मोहर्रम को 40 दिन पूरे हो चुके हैं और आज ही इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहल्लुम पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है इस अवसर पर गोरखपुर में मरहूम हैदर रज़ा साहब के घर पूरब फाटक मियां बाजार पर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहल्लुम की मजलिस हुई, मजलिस में मौलाना साहब ने इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद किया और बताया कि ज़ुल्म के खिलाफ हमेशा खड़े होना चाहिए, ज़ालिम चाहे जितना भी बड़े से बड़ा आदमी हो उसके सामने झुकना नहीं चाहिए