रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित खेल महोत्सव का समापन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को सदर सांसद ने सम्मानित किया। बोले, खिलाड़ियों को ऐसे ही बेहतर मंच मिलता रहेगा। ऐसे ही वो अपने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला और नेशनल स्तर तक अपनी पहचान बना सकेंगे। इस मौके पर विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सांसद रवि किशन शुक्ला, पूर्व मेयर डॉ सत्य पांडेय, मनीष सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।