गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। गोरखपुर में 14 टेबलों पर 43,533 मतों की गिनती की जा रही है। भाजपा समर्थित ध्रुव कुमार त्रिपाठी, सपा समर्थित डॉ. संजय त्रिपाठी समेत 16 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। मतगणना के शुरुआती रुझानों पर सभी की नजरें टिकी हैं। पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला के साथ बने रहें।