फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर गोरखपुर के प्रसिद्ध मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और बेलपत्र, दूध, धतूरा, फल-फूल अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। सोमवती अमावस्या पर मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में तड़के 4 बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कतार में लगकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक भी करवाया।मनोकामना की पूजा: मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की प्रार्थना की। सीएम योगी आदित्यनाथ की सोमवती अमावस्या पर सुरक्षा की अपील के बाद मंदिर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं ने अनुशासन के साथ दर्शन किए और बैरिकेडिंग के नियमों का पालन किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भजन-कीर्तन होता रहा। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। दर्शन करने आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर दिनभर मंदिर में आस्था की डुबकी लगाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें