नगर पंचायत के प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में आज प्राचीन अष्टमुखी शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। यह शिवलिंग आमी नदी की सफाई के दौरान नदी के अंदर से प्राप्त हुआ था। ग्रामीणों ने इसे प्राचीन और दुर्लभ बताते हुए मंदिर में स्थापित करने का निर्णय लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह एवं उनके पति विजय कुमार सिंह 'बब्लू' के प्रयास और नगरवासियों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, श्रद्धालु और गणमान्य लोग शामिल हुए।