मासूम वैभव के असमय निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों और ग्रामीणों की नम आंखों के बीच मासूम को अंतिम विदाई दी गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम के शव को देखकर हर कोई गमगीन था। 'अभी तो कल तक खेल रहा था' कहते हुए परिजन बार-बार बेहोश हो जा रहे थे। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा गांव गम में डूबा नजर आया। जानकारी के अनुसार मासूम वैभव का अपहरण पड़ोसी ने किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना के बाद से परिवार टूट गया है।