गोरखपुर में पहले राउंड की मतगणना के दौरान भाजपा और निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव के अभिकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धक्का देने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को बाहर ले जाकर समझाया। इसके बाद मतगणना दोबारा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई।