फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर बाइक डिवाइडर से टकराई

गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मानीराम पुल के पास सोमवार को दिन के करीब साढ़े तीन बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में चिलुआताल थाना क्षेत्र के ताजडीह निवासी मोहन और मोहम्मदपुर निवासी प्रदीप घायल हुए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रदीप के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। राहगीरों की मदद और एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें