बिहार में महिला के शव को कंधा देने के लिए चार कंधे नहीं मिलने का वीडियो था वायरल। सारण की भाषा नहीं थी। भाषा के हिसाब से बिहार-झारखंड के 10 जिलों में खोजबीन की। झारखंड के गिरीडीह का निकला वीडियो। मुआवजे के लिए युवक ने बनाकर किया वायरल। चार लोग शव लेकर आए थे महिला की ससुराल, वीडियो बनाते समय दो काे ही दिखाया। वीडियो बनाने वाला फरार, गिरिडीह जिला प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा। अमर उजाला की पहल पर मृतका के दोनों बच्चों की मदद करेगी झारखंड सरकार।