शाहिद कपूर, सैफ़ अली खान और कंगना रनौत स्टारर फिल्म रंगून का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फ़िल्म की कहानी 1940 के दशक में हुए दूसरे विश्व युद्ध के वक्त पर बुनी गई है। फिल्ममेकर्स ने फ़िल्म की मिस्ट्री बरकरार रखने की पूरी कोशिश की है। विशाल भारद्वाज डायरेक्टेड रंगून भारतीय सिनेमा की बेहद अलग फिल्म बताई जा रही है।