सिल्वर स्क्रीन के धोनी यानी कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करीबियों के साथ मनाया अपना जन्मदिन। 21 जनवरी को सुशांत 31 साल के हो गए। सुशांत ने अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर की। सुशांत की बर्थ-डे पार्टी में प्रीति जिंटा, हुमा कुरैशी, आर. माधवन, हर्षवर्धन कपूर, सूरज पंचोली और उनकी आने वाली फिल्म 'राब्ता' की को-स्टार कृति सेनन भी पहुंची। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ सुशांत ने सेल्फी भी पोस्ट की।