बुधवार को राजपुर रोड डब्लूआईसी में दून कम्युनिटी लिटरेचर फ़ेस्टिवल का आयोजन किया।इस मौके पर दून पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे बहल भी खासतौर से पहुंची थी।ये पल उनके लिए बेहद खास था। हो भी क्यों ना यहां उन्होंने अपनी पुस्तक ‘द मॉडर्न गुरुकुल का विमोचन जो किया। पुस्तक को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किताबें पढ़ना उनको बेहद पसंद हैं।