‘अकीरा’ और ‘फोर्स-2’ में दमदार किरदार निभाने के बाद अब दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ‘नूर’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। ‘नूर' में सोनाक्षी एक पत्रकार की भूमिका में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में बतौर जर्नलिस्ट सोनाक्षी की लाइफ के दो अलग-अलग फेज एक फनी और दूसरा सीरियस दिखाया गया है। फिल्म को डायरेक्ट किया है सुनील सिप्पी ने। ‘नूर 21’ अप्रैल को रिलीज होगी।