इस फ्राइडे रिलीज हुई सुजॉय घोष की कहानी-2 को लोगों का अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। व्यूअर्स ने फिल्म में विद्या बालन की एक्टिंग को खूब सराहा है। मेरठ में सिनेमाघरों से बाहर निकले लोगों से जब अमर उजाला टीवी ने बात की, तो ज्यादातर लोगों ने कहा, कहानी की तरह कहानी-2 भी दमदार है।