बॉलीवुड के दबंग, सलमान खान ने फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 की लिस्ट में 2016 के सबसे ज्यादा कमाऊ सेलिब्रिटी के तौर पर शाहरुख खान को पछाड़कर पहले नंबर की जगह ले ली है। फोर्ब्स की लिस्ट के हिसाब से सलमान ने इस साल 270.33 करोड़ की कमाई की है। वहीं इस लिस्ट में शाहरुख खान 221.75 करोड़ की कमाई कर दूसरे नंबर पायदान पर रहे । जबकि तीसरे स्थान पर जगह बनाई है क्रिकेटर विराट कोहली ने, जिन्होंने 134.44 करोड़ की कमाई की । वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लिस्ट में चौथे नंबर पर शुमार किए गए हैं। उन्होंने करीब 203 करोड की कमाई की ।इस साल फोर्ब्स की लिस्ट में 14 नए नाम हैं जिनमें संजीव कपूर, 21 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और बादशाह शामिल हैं।