बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और फिल्म ‘शेफ’ की टीम नई दिल्ली फिल्म को प्रमोट करने पहुंची। जहां मीडिया से सैफ अली खान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने क्या-क्या बनाना सीखा लेकिन इस दौरान एक ऐसा वाक्या हुए जिसने सबको हैरान कर दिया। अपने बेटे तैमूर को लेकर पूछे गए एक सवाल पर सैफ पत्रकार पर भड़क गए। दरअसल पत्रकार ने उनसे उनके बेटे तैमूर के बारे में सवाल किया कि क्या फिल्म की शूटिंग के दोरान उन्हें तैमूर की याद आई। बस इसी बात पर सैफ को गुस्सा आ गया।