इंटरनेट सनसनी और मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर के एक 26 सेकंड के वीडियो ने लोकप्रियता की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। अब एक और वीडियो प्रिया का सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें वो अपने को-स्टार के साथ मोबाइल पर आंखों के इशारे करती नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि ये वीडियो इनकी आने वाली फिल्म 'ओरू अदार लव के प्रमोशन के दौरान का लग रहा है।