संजय बारू की किताब ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर बनने जा रही फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के सेट्स से एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें अनुपम खेर मनमोहन सिंह की चाल में चल रहे हैं।