फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में श्रीदेवी का अस्थि विसर्जन कर फूट-फूट कर रोए बोनी कपूर

Thu, 08 Mar 2018 09:54 PM IST
अरविंद कुमार, अमर उजाला टीवी/ हरिद्वार

रामेश्वरम के बाद श्रीदेवी के पति बोनी कपूर गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे और श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान पूरा कपूर परिवार हर की पौड़ी पर मौजूद था। श्रीदेवी के देवर अनिल कपूर ने भी पूजा में हिस्सा लिया। पत्नी श्रीदेवी की अस्थियों को विसर्जित करते वक्त बोनी कपूर फूट-फूटकर रो रहे थे। इस दौरान राजनेता अमर सिंह, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी कपूर परिवार के साथ दिखे। हरिद्वार से पहले श्रीदेवी की अस्थियों का कुछ अंश चार मार्च को परिवार ने रामेश्वरम में विसर्जित किया था। बीते 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने की वजह से श्रीदेवी का निधन हो गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें