कलर्स टीवी के सीरियल ‘शक्ति अस्तित्व के अहसास की’ में टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक का 'किन्नर बहू' का रोल जितना मशहूर है उतनी ही रुबीना अपनी हॉट पिक्चर्स को लेकर भी न्यूज में रहती हैं। वहीं एक बार फिर रुबीना के बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला ने उनकी हॉट फोटोज क्लिक की हैं जो सुर्खियों में हैं। बता दें कि रुबीना पहले ही बता चुकी हैं कि उन्हें बिकिनी ने नजर आना इसलिए अच्छा लगता है क्योंकि उनके ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला उन्हें बिकिनी में देखना पसंद करते हैं। इससे पहले भी रुबीना का ऐसा ही हॉट अंदाज नजर आता रहा है।