हाल ही में फिल्म 'पद्मावती' का पहना गाना 'घूमर' रिलीज हुआ है जिसमें दीपिका के रॉयल लुक ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। 'पद्मावती' के 'घूमर' गाने में दीपिका पूरी तरह से राजस्थानी लिबास में रंगी नजर आ रही हैं। इस गाने को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही दीपिका की जमकर तारीफ की जा रही है। इस गाने में दीपिका के डांस के साथ-साथ उनका लहंगा भी चर्चा का विषय बना हुआ है।