शहीदों को श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा गुरुवार को अमर जवान ज्योति पहुंचे। दोनों ने यहां शहीदों को याद किया और कहा कि देश के असली हीरो सैनिक ही हैं। जॉन और सोनाक्षी की फिल्म फोर्स 2 इसी महीने की 18 तारीख को रिलीज हो रही है। ये फिल्म फोर्स का सीक्वेल है, जिसमें जॉन के साथ जेनीलिया डिसूजा हीरोइन थीं।