फरहान अख्तर की नई फिल्म "लखनऊ सेंट्रल" का ट्रेलर आते ही बवाल हो गया है। दरअसल, यशराज फिल्म्स की अगले महीने रिलीज हो रही फिल्म "कैदी बैंड" के ट्रेलर से ये ट्रेलर बहुत मिलता जुलता है। दोनों फिल्मों की कहानियां जेल में बंद कैदियों के म्यूजिक बैंड बनाने पर हैं। दोनों फिल्मों के किरदार बैंड बनाकर जेल से भागने की साजिश रचते दिखाई दे रहे हैं।