खबरों की मान लें तो टीवी की संस्कारी बहु अक्षरा यानी टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने गुपचुप तरीके से अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से सगाई कर ली है। हिना और रॉकी पिछले कई साल से रिलेशन में हैं। बताया जा रहा है कि हिना और रॉकी एक शूट के सिलसिले में दुबई में हैं और वहीं रॉकी ने हॉट एयर बलून में हिना को प्रोपोज किया। फिलहाल ये सिर्फ बातें है पर जल्दी ही दोनों की फैमिलीज़ इस पर मीडिया से कुछ बात कर सकती हैं।