बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से फिल्मी दुनिया के लोग सदमे में हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई दिग्गज कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में धर्मेंद्र के साथी कलाकार और सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने उनके निधन पर भावुक पोस्ट की है और दुख जताया है। आइए जानते हैं उन्होंने पोस्ट में क्या लिखा है?