टेलीविजन हो या सिनेमा, डर से बड़ा दूसरा कोई कारोबार नहीं है। ये ऐसा जॉनर है जिसमें इंसान डरता भी है और फिर भी मज़े लेकर इसे बार बार देखता है। छोटे परदे पर नागिन की अपार सफलता के बाद अब बारी है डायन की। चलिए मुलाकात कराते हैं आपकी छोटे परदे की इस डायन से।