बॉलीवुड में काम कर चुकी पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान एक बार फिर चर्चाओं में हैं। वजह है उनका सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल होना। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके कुछ फैंस ने नाराजगी जाहिर की। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी माहिरा और रणबीर कपूर की स्मोकिंग करते हुए कुछ तस्वीरें वायरल हो गईं थीं।