बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा की वीडियो चैट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो चैट में बात करते-करते अचनाक आनंद ने सोनम कपूर के सामने एक डिमांड रख दी। जिसपर पहले तो सोनम ने इनकार किया लेकिन बाद में मान गईं। दरअसल आनंद ने सोनम से कहा कि वो उनके फोन के नए फीचर के जरिए अपने फेस बदलकर दिखाएं।