बॉक्स ऑफिस पर इस बार फिर फिल्मों की बहार है। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटों का सीधा मुकाबला होगा, राजकुमार और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री से। इसके अलावा मैदान में हॉलीवुड के ही मैन ब्रूस विलिस भी हैं और एक पंजाबी फिल्म के साथ गिप्पी ग्रेवाल भी किस्मत आजमा रहे हैं। आपको इनमें से कौन सी फिल्म की एडवांस बुकिंग करानी चाहिए, बता रहे हैं अमर उजाला टीवी संवाददाता पुनीत सिंह।