अर्जुन मुखर्जी की आने वाली फिल्म ‘3 स्टोरीज’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। ट्रेलर में अभिनेत्री मासूमी मखीजा, रेणुका शहाणे, पुलकित सम्राट और रिचा चड्ढा दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि मासूमी मखीजा ने हिट टीवी श्रृंखला ‘थोड़ा है, थोड़ की जरुरत है’ से शुरूआत की और फिर फिल्म 'चुपके से' अपना बॉलीवुड का सफर शुरू किया। मासूमी मखीजा अभी तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और सैकड़ों से ज्यादा विज्ञापन कर चुकी हैं।