मराठी फिल्म वेंटिलेटर में बतौर प्रॉड्यूसर डेब्यू करने के बाद अब ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा पंजाबी फिल्म में भी डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का नाम ‘सरवन’ है, जो दिसंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में भी प्रियंका बतौर प्रॉड्यूसर ही डेब्यू कर रही हैं। जिसकी जानकारी खुद प्रियंका ने ट्वीट करके दी।