झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव की बढ़त के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर जश्न मनाया। ढोल की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की। मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी की लगातार बढ़त से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।