अमर उजाला ब्यूरो झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य के चुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने सातवें चक्र में भी अपनी बढ़त बरकरार रखी है। अब तक की मतगणना में उन्हें 44,897 मत मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 26,258 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह मान सिंह यादव 18,639 मतों से आगे चल रहे हैं। मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी शिवशंकर पटेल को अब तक 3,226 मत मिले हैं। सात चक्रों की गणना में कुल 84,052 मतपत्रों की गिनती पूरी हो चुकी है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार सपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी पर मजबूत बढ़त बना रखी है।