फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डीटीयू में छात्रों की उपस्थिति एआई क्लासरूम ऐप से होगी दर्ज

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने छात्रों की उपस्थिति दर्ज से लेकर मूल्यांकन करने सहित दूसरी गतिविधियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) क्लासरूम टूल के इस्तेमाल को मंजूरी दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है। यह पहल विश्वविद्यालय को डिजिटल बनाने के लिए की गई है। विश्वविद्यालय ने एआई क्लासरूम ऐप के इस्तेमाल को लेकर समिति का गठन किया था। जिसका सभी विभागों में सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा कर लिया गया है। अब सभी विभागों में इसे लागू करने के निर्देश दे दिए गए है। छात्रों की उपस्थिति एआई क्लासरूम मंच के माध्यम से दर्ज की जाएगी। इसमें छात्रों के निरंतर मूल्यांकन के लिए प्रश्नोत्तरी और अंकों का प्रकाशन भी होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने क्यूआर कोड भी जारी किया है। डीटीयू ने छात्रों से अपील की है कि वह नई व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग करें और समय रहते आवश्यक मोबाइल ऐप डाउनलोड कर लें। विश्वविद्यालय का कहना है कि यह कदम कैंपस में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में उठाया गया एक प्रयास है। क्यूआर कोड आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू होने के बाद कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और तकनीक आधारित हो जाएगी। इससे उपस्थिति रिकॉर्ड का डिजिटल प्रबंधन आसान होगा, फर्जी उपस्थिति की संभावना कम होगी और शिक्षकों को भी रिकॉर्ड तैयार करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही छात्रों की उपस्थिति का डेटा रियल टाइम में उपलब्ध हो सकेगा, जिससे अकादमिक निगरानी अधिक प्रभावी बनेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें